
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई रायगढ़ जिले में फरार अपराधियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान सामने आया है।
“ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 230 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 76 स्थायी वारंटी और 154 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में 20 मई से 25 मई तक जिलेभर में यह विशेष अभियान चलाया गया। लंबे समय से फरार आरोपी, निगरानी बदमाश और गंभीर अपराधों में शामिल अपराधियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया।

अभियान के दौरान थाना घरघोड़ा ने 17 स्थायी वारंट तामील कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि गिरफ्तारी वारंट तामिली में थाना धरमजयगढ़ सबसे आगे रहा।

पुलिस ने कई बड़े फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। घरघोड़ा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे चिंता उर्फ चिंतामणि राठिया और निगरानी बदमाश मोहसिन खान उर्फ गुरु पठान को गिरफ्तार किया। वहीं चक्रधरनगर पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार 6 आरोपियों को पकड़ा

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ संदेश दिया है कि कानून से बचकर फरार रहने वालों के लिए रायगढ़ जिले में अब कोई सुरक्षित जगह नहीं है। रायगढ़ पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

