
शहर के नक्शे में बनेगी सबसे महत्वपूर्ण सड़क, नजूल जमीनों पर हुए हैं अवैध निर्माण, नाले की जमीन पर भी कब्जारायगढ़। रायगढ़ शहर को बीच से खोलने के लिए केनाल लिंक रोड बनाया जाना है। इसके लिए नगर निगम ने कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। अब तक 33 लोगों को विस्थापन का नोटिस थमाया जा चुका है। उनसे कहा गया है कि मकान निर्माण से जुड़ा अनुमति पत्र नक्शे के साथ 29 मई तक प्रस्तुत करें। मरीन ड्राइव प्रगति नगर तोड़फोड़ के बाद अब केनाल लिंक रोड के लिए शहर में हंगामा मचने वाला है। केवड़ाबाड़ी चौक से शनि मंदिर रोड मरीन ड्राइव को जोडऩे के लिए केनाल लिंक रोड का प्रस्ताव लाया गया है।

रायगढ़ शहर में बढ़ती जनसंख्या और वाहन संख्या के लिए जरूरी है कि शहर के दूसरी ओर जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग हो। पुरानी संकरी सडक़ों पर रोज हो रहे ट्रैफिक जाम से मुक्ति भी चाहिए। केवड़ाबाड़ी चौक से बड़े नाले के किनारे-किनारे केनाल लिंक रोड बनाई जाएगी। यह रोड चांदनी चौक से होते हुए मरीन ड्राइव में मिलेगी। चांदनी चौक पर एक पुल भी बनने वाला है। एक किमी रोड के लिए 22.55 करोड़ मंजूर किए गए हैं। अब नाला किनारे हुए अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। नगर निगम ने 33 रहवासियों को नोटिस दिया है।

इसमें नजूल शीट नंबर पर हुए अनधिकृत निर्माण की कोई अनुमति और नक्शा प्रस्तुत करने को कहा गया है। शुक्रवार को नोटिस दिया गया है और 29 मई तक दस्तावेज पेश करने को कहा गया है। कोई अनुमति नहीं होने पर निगम इन मकानों को तोड़ेगा। नगर पालिक अधिनियम 1956 की धारा 307 के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। विस्थापन के तहत इनको पीएम आवास देकर दूसरे जगहों पर बसाया जाएगा।

लाल टंकी रोड, सुभाष चौक, हटरी में भी हो चौड़ीकरणशहर के अंदर का अतिक्रमण नगर निगम नहीं हटा पाया क्योंकि कारोबारी, व्यापारी विरोध करते हैं। लाल टंकी रोड, हंडी चौक, गद्दी चौक, सुभाष चौक, हटरी में लोगों ने धड़ल्ले से अतिक्रमण किए हैं। जाम भी इसी हिस्से में ज्यादा लगता है। यहां सडक़ चौड़ीकरण नहीं किया जाता। शहरवासियों को तभी राहत मिलेगी जब इस क्षेत्र में भी सडक़ों से बेजा कब्जा हटेगा। यहां काम नहीं कर पए तो अब केनाल लिंक रोड का कॉन्सेप्ट लाया गया है। केनाल लिंक रोड के लिए 22.55 करोड़ की मंजूरी दी गई थी। इसका टेंडर दो प्रश बिलो रेट पर संजय केडिया को मिला है।

तीन विभागों का संयुक्त प्रोजेक्टकेनाल लिंक रोड प्रोजेक्ट नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और सेतु विभाग का संयुक्त प्रोजेक्ट है। इसमें केवड़ाबाड़ी और चांदनी चौक पर दो पुल बनेंगे। रोड को नालंदा परिसर के फ्रंट तक बनाया जाएगा। जोगीडीपा, बाबूपारा आदि मोहल्ले प्रभावित हो रहे हैं। भविष्य को देखते हुए इस रोड का महत्व बढ़ जाएगा। जिनको ढिमरापुर जाना है वे आसानी से केनाल लिंक रोड से होकर निकल जाएंगे।
