
*एबीवीपी ने मनाया राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस**कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र शामिल*

*रायगढ़।* अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, रायगढ़ द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर नगर निगम ऑडिटोरियम में कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार चौहान और विशिष्ट अतिथि एबीवीपी केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य राशि त्रिवेदी उपस्थित थीं।

कार्यक्रम में शहर के स्कूल-कॉलेजों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए। उन्होंने करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े सवाल भी पूछे।

कार्यक्रम को एबीवीपी रायगढ़ के कार्यकर्ताओं ने सफल बनाया।
