
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है, पिछले कुछ दिनों तक जहां तेज धूप और झुलसा देने वाली गर्मी का असर था, वहीं अब आसमान में बादलों की आवाजाही और हवाओं के रुख में बदलाव से मौसम सुहावना हो गया है।

तापमान में गिरावट से मिली राहतपिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने से धूप की तीव्रता में कमी आई है, इसका असर तापमान पर भी पड़ा है, और अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है,बढ़ी हुई नमी और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत महसूस हो रही है,राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
अगले चार दिनों तक बारिश के आसारIndia Meteorological Department (आईएमडी) के अनुसार, प्रदेश में अगले चार दिनों तक मौसम का यह बदला हुआ मिजाज बना रह सकता है,इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है,बादलों की सक्रियता के चलते दिनभर आसमान आंशिक रूप से ढका रह सकता है, वहीं शाम या रात के समय बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।तेज हवाएं और आकाशीय बिजली का खतरामौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है,ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।सावधानी बरतने की अपीलविशेषज्ञों ने आंधी और गरज-चमक के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। मौसम के इस बदलाव के बीच सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
