
चपले क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ आशीष मेडिकल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।बताया जा रहा है कि युवक पूरी तरह स्वस्थ था और खुद बाइक चलाकर करीब 10 किलोमीटर दूर दवाई लेने मेडिकल पहुँचा था। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई।अब सवाल उठ रहा है —👉 क्या यह महज़ एक हादसा है?👉 या फिर मेडिकल स्टाफ की लापरवाही का मामला?घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है और उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है।🚨 पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच में जुट गई है।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।🛑 यदि लापरवाही साबित होती है, तो संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
