
बिलासपुर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। सघन गश्त और विशेष अभियान के तहत 25 अप्रैल 2026 को एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, वहीं बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब और लाहन नष्ट किया गया।

अल सुबह दबिश, शराब बनाते पकड़े गए आरोपीआबकारी उड़नदस्ता टीम ने तड़के गनियारी क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरानविक्की वर्मा (36 वर्ष), निवासी गनियारी थाना कोटा के पास से 95 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।वहीं सरातू वर्मा (32 वर्ष), निवासी गनियारी थाना कोटा से 25 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।दोनों आरोपी मौके पर अवैध शराब निर्माण करते पकड़े गए, जिन्हें तत्काल हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई।कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेजे गएदोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क/च), 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया गया और जेल दाखिल किया गया।140 लीटर शराब और 2760 किलो लाहन नष्टकार्रवाई के दौरान गनियारी के सूर्यवंशी मोहल्ले में अलग-अलग स्थानों—नाला, तालाब और खेतों में छिपाकर रखी गई 140 लीटर महुआ शराब2760 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल)को मौके पर ही नष्ट किया गया। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।उड़नदस्ता टीम की अहम भूमिकापूरी कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी विशेश्वर साव के नेतृत्व में की गई। टीम मेंआबकारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्लामुख्य आरक्षक सुभाष तिवारीजयशंकर कमलेशसहित अन्य स्टाफ शामिल रहे।लगातार जारी रहेगा अभियानआबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
