
पूंजीपथरा पुलिस ने कार सवार तस्करों पर की रेड, 2.728 किलोग्राम गांजा और नगदी जब्त

पुसौर पुलिस ने औरदा डीपापारा चौक में आरोपी को गांजा बिक्री करते रंगे हाथ दबोचा🚨 “ऑपरेशन आघात” के तहत एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान जारी
25 अप्रैल, रायगढ़ । रायगढ़ पुलिस द्वारा एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पूंजीपथरा और थाना पुसौर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए गांजे की अवैध खेप बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
