
प्रार्थीया थाना केशकाल उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नाबालिक पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है जिसके रिपोर्ट पर दिनांक 08.03. 2026, 20.4.2026 व 04.04.2026 को थाना में गुम इंसान दर्ज कर गुम बालिका नाबालिक होने और किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अपहृत कर लेने की अंदेशा पर से थाना में अपराध क्रमांक 49/2026, 72/2026, 59/2026 धारा 137 (2) बीएनएस. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिला में चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान ऑपरेशन तलाश के तहत

पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान आकाश श्रीश्रीमाल के द्वारा तत्काल टीम गठित कर पार्टी पता तलाश हेतु रवाना करने का निर्देश देने से श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्र एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल श्री अरुण नेताम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी को त्वरित दिशा निर्देश करते हुए गुंम बालिकाओ को ढूंढने का प्रयास करने का निर्देशित करने से त्वरित कार्यवाही कर थाना प्रभारी विकास बघेल के द्वारा थाना केशकाल से 03 पुलिस पार्टी टीम गठित कर अलग अलग जगह रवाना किया गया। विवेचना के दौरान खोजबीन किया गया जिस पर एक बालिका को बालोद जिला के पुरूर बस स्टैण्ड व एक बालिका को ग्राम घिवारी जिला गोंदिया महाराष्ट से एवं एक बालिका को अन्नाराम ऐयरफोर्स एकडमी के पास हैदराबाद तेलंगाना से बरामद किया गया एवं उक्त बालिकाओ को पूछताछ किया जाकर माननीय न्यायालय से भी कथन कार्यवाही कराया गया जिस पर बालिकाओ द्वारा किसी प्रकार का कोई व्यक्ति विशेष द्वारा घटना कारित नहीं करना अवगत करायें है। गुम इंसानों को त्वरित कार्यवाही करते हुए बरामद कर परिजन को सुपुर्द किया गया गुम बालिकाओ को सुरक्षित पाकर परिजनों के आंखें नम होकर पुलिस के प्रति सहानुभूति और उनकी मेहनत को देखकर काफी सरहना किए हैं।
